ट्रक ने बाइक सवार की ली जान

Updated at : 01 Nov 2013 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार की ली जान

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के महुलडीह में गुरुवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रड़गांव निवासी राजू पुरान (30) के रूप में हुई है. ईचागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू पुरान अपने साढ़ु के साथ मोटरसाइकिल (जेएच 01 एटी 9182) से घर जा […]

विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के महुलडीह में गुरुवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रड़गांव निवासी राजू पुरान (30) के रूप में हुई है. ईचागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू पुरान अपने साढ़ु के साथ मोटरसाइकिल (जेएच 01 एटी 9182) से घर जा रहा था.

वह अपने ससुराल ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह आया हुआ थ़ख. बाइक उसका साढ़ु नरेश पुरान चला रहा था. इसी क्रम में रांगामांटी टीकर सड़क पर महुलडीह के निकट उसी दिशा में जा रहे एक ट्रक (ओआरजे 9372) ने पीछे से उसे टक्कर मार दी. टक्कर से दोनों गाड़ी से गिर गये.

राजू के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. पुलिस ने ट्रक जब्त कर ली है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में नरेश पुरान के बयान पर ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola