शराब पी कर अज्ञात की मौत

सरायकेला :सरायकेला राजनगर सड़क पर तिरिबिला पुल के समीप एक घायल अवस्था में पड़े वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. जिसके सिर के पीछे भाग पर चोट लगी थी और किसी टेंपो वाले द्वारा उसे […]
सरायकेला :सरायकेला राजनगर सड़क पर तिरिबिला पुल के समीप एक घायल अवस्था में पड़े वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था.
जिसके सिर के पीछे भाग पर चोट लगी थी और किसी टेंपो वाले द्वारा उसे उठा कर सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उक्त व्यक्ति के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है. संभावना जतायी जा रही है कि शराब पीकर गिरने व सिर के पीछे चोट लगने के कारण ही उसकी मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




