गांवों में लगेगी अदालत ऑन द स्पॉट होगा फैसला

सरायकेला : जिला मुख्यालय के बाद अब गांवों में भी लोक अदालत लगेगी. गांव में लोक अदालत के सदस्य पहुंच कर ग्रामीणों के मामलों का निबटारा ऑन द स्पॉट करेंगे. इसकी शुरुआत एक अक्तूबर से होगी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत गांवों में लोक अदालत के लिए मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा […]
सरायकेला : जिला मुख्यालय के बाद अब गांवों में भी लोक अदालत लगेगी. गांव में लोक अदालत के सदस्य पहुंच कर ग्रामीणों के मामलों का निबटारा ऑन द स्पॉट करेंगे. इसकी शुरुआत एक अक्तूबर से होगी.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत गांवों में लोक अदालत के लिए मोबाइल यूनिट का संचालन किया जा रहा है, जो पूरे एक माह तक विभिन्न प्रखंडों व पंचायत में पहुंच कर ग्रामीणों के विवादों का निबटारा करेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश केके श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल यूनिट से गांवों में समझौता के तहत मामलों का निष्पादन किया जायेगा, ताकि अदालत में कम से कम मामले आये और अदालती मुकदमों का बोझ कम हो सके.
उन्होंने बताया कि मोबाइल यूनिट जिस प्रखंड या पंचायत में लोक अदालत लगायेगी, उस प्रखंड के बीडीओ वहां उपस्थित रहेंगे, ताकि शिकायतें आने पर ऑन द स्पॉट समाधान किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




