कैंसर से पीडि़त महिला ने लगायी सरकारी मदद की गुहार

संवाददाता, खरसावां कैंसर से पीडि़त खरसावां के गोंदपुर गांव की एक महिला ने सरकार से इलाज के लिये आर्थिक सहायता की गुहार लगायी है. खरसावां के गोंदपुर गांव की महिला चांदनी सोय, पति चाड़ा सोय पिछले दो माह से कैंसर से पीडि़त है. मेहरवाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की ओर से इलाज के लिये एक लाख […]
संवाददाता, खरसावां कैंसर से पीडि़त खरसावां के गोंदपुर गांव की एक महिला ने सरकार से इलाज के लिये आर्थिक सहायता की गुहार लगायी है. खरसावां के गोंदपुर गांव की महिला चांदनी सोय, पति चाड़ा सोय पिछले दो माह से कैंसर से पीडि़त है. मेहरवाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की ओर से इलाज के लिये एक लाख 70 हजार रुपये खर्च होने की बातें कही गयी है. परंतु अंत्योदय परिवार की इस महिला के पास इलाज के लिये राशि नहीं है.
महिला के पति चाड़ा सोय ने पत्नी के इलाज हेतु सरकारी सहायता के लिये जिला के सिविल सर्जन के पास विगत आठ मई को आवेदन किया है. खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, गांव के मुखिया बिशु हेंब्रम, बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने भी सिविल सर्जन को चिकित्सकीय अनुदान देने की अनुशंसा की है. दूसरी ओर पीडि़ता के पति ने बताया कि इलाज में हो रही देरी के कारण उसकी पत्नी की तबीयत ओर बिगड़ती जा रही है. उन्होंने प्रशासन से जल्द ही सरकारी चिकित्सकीय अनुदान की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




