इंश्योरेंस कंपनी के नाम पर शिक्षक हुए ठगी का शिकार

सरायकेला. टाटा एआइजी इंश्योरेंस में किस्त जमा करने के नाम पर उडि़या मवि के शिक्षक सुभाष साहु 40000 रुपये ठगी के शिकार हो गये हैं. इस संबंध में भुक्तभोगी शिक्षक ने बताया कि वर्ष 2009 में इंश्योरेंस कंपनी टाटा एआइजी से 18000 रुपये में प्रीमियम खरीदे थे . एक किस्त देने के बाद प्रीमियम बंद […]
सरायकेला. टाटा एआइजी इंश्योरेंस में किस्त जमा करने के नाम पर उडि़या मवि के शिक्षक सुभाष साहु 40000 रुपये ठगी के शिकार हो गये हैं. इस संबंध में भुक्तभोगी शिक्षक ने बताया कि वर्ष 2009 में इंश्योरेंस कंपनी टाटा एआइजी से 18000 रुपये में प्रीमियम खरीदे थे . एक किस्त देने के बाद प्रीमियम बंद कर दिया गया.
जनवरी माह वर्ष 2014 में एक फोन आया कि रिन्युअल करने के लिए 40000 रुपये जमा करने पड़ेंगे. जिसे जमा कर दिया गया. फिर अब फोन आया कि फिर से राशि जमा करें तो पांच लाख का क्लेम मिल जायेगा. जब उन्होंने कंपनी के मुख्य ब्रांच में जा कर पता किया तो कोई भी चेक इनके पॉलिसी में जमा नहीं हुआ है. उन्होंने मामले पर साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज किये जाने कि बातें कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




