सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

Updated at : 15 Feb 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

खरसावां : कुचाई आम बागान में सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मुख्य रूप से जंगल बचाओ आंदोलन के सोहन लाल कुम्हार उपस्थित थे. कार्यशाला में वन आश्रितों के जीवन यापन हेतु वन संसाधनों के संरक्षण व उचित देखभाल विषय पर जानकारी दी गयी. कार्यशाला में वन […]

विज्ञापन

खरसावां : कुचाई आम बागान में सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में मुख्य रूप से जंगल बचाओ आंदोलन के सोहन लाल कुम्हार उपस्थित थे. कार्यशाला में वन आश्रितों के जीवन यापन हेतु वन संसाधनों के संरक्षण व उचित देखभाल विषय पर जानकारी दी गयी.

कार्यशाला में वन पालन समिति को बताया गया कि अपनी आवश्यकता की पूर्ति हेतु वनों की कटाई नहीं करनी है, अपितु इसको पांच से छह भागों में विभाजित कर वन से पायी जाने वाली फल, कंद, फूल, पत्ते सहित अन्य का कैसे उपयोग किया जा सके यह सुनिश्चित करना है. उन्होंने वनों की कटाई जलावन की लकड़ी के रूप में नहीं करने की बातों को भी बताया. कार्यशाला में सोहन लाल कुम्हार ने कहा कि जैव विवधता का संरक्षण हर हाल में किया जाना चाहिए. वनों में आग नहीं लगायी जाय. आग से कई जीव जंतु के साथ दुर्लभ किस्म के छोटे-छोटे पौधे जल कर राख हो जाते हैं. मौके पर राधाकृष्ण सिंह मुंडा, सुकलाल सिंह मुंडा, साधुचरण सोय, रामचंद्र मुंडा के अलावे अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola