जिला के 1.67 लाख नैनिहालों को पिलायी जायेगी दो बूंद जिंदगी

सरायकेला. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 18 जनवरी रविवार को है. पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल ने बताया कि पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच वर्ष के 167318 बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिलायी […]
सरायकेला. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 18 जनवरी रविवार को है. पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. जानकारी देते हुए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके सहगल ने बताया कि पहले चरण के पल्स पोलियो अभियान में शून्य से पांच वर्ष के 167318 बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिलायी जायेगी.
इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1308 बूथ व शहरी क्षेत्र में 173 बूथ बनाये गये हैं. इसके अलावे ट्रांजिट बूथ 45, मोबाइल बूथ 14 व वन मैन मोबाइल बूथ 13 बनाये गये हैं. वन मैन मोबाइल बूथ सीएचसी व पीएचसी में तैनात रहेंगे.
अभियान को सफल बनाने के लिए 175 सुपरवाइजर तैनात रहेंगे. जिप अध्यक्ष करेंगी शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला माहली द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जायेगी. जिप अध्यक्ष सदर अस्पताल में बच्चों को दो बूंद जिंदगी पिला कर अभियान की शुरुआत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




