विकास के लिए करेंगे कार्य : दशरथ

खरसावां . झारखंड विस की सदस्यता लेने के बाद पहली बार खरसावां पहुंचे विधायक दशरथ गागराई का चांदनी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने दशरथ गागराई को फूल माला पहना कर व आतिशबाजी कर स्वागत किया. मौके पर मुख्य रुप से प्रखंड अध्यक्ष पातर हेंब्रम, सचिव लाल सिंह बोईपाई, जिला उपाध्यक्ष […]
खरसावां . झारखंड विस की सदस्यता लेने के बाद पहली बार खरसावां पहुंचे विधायक दशरथ गागराई का चांदनी चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने दशरथ गागराई को फूल माला पहना कर व आतिशबाजी कर स्वागत किया. मौके पर मुख्य रुप से प्रखंड अध्यक्ष पातर हेंब्रम, सचिव लाल सिंह बोईपाई, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मुंडा, मांगीलाल महतो, मुकुंद मुरारी सिंहदेव, दिलीप पति, मो कयुम, डिंबु हेंब्रम, इंद्र मिश्रा उपस्थित थे.
मौके पर उन्होंने कहा कि खरसावां के विकास को लेकर काफी उम्मीदें है. क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये कार्य करेंगे. उन्होंने सरकार से खरसावां गोली कांड के शहीदों की पहचान के लिए अलग से समिति गठन करने की मांग भी की. श्री गागराई ने समिति में पक्ष विपक्ष के विधायकों के साथ- साथ स्थानीय शहीद समितियों को भी रखने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




