हो महासभा सीएम को दिखायेगी काला झंडा

सरायकेला. केंद्र सरकार के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ में हो महासभा मुख्यमंत्री के खरसावां आगमन पर काला झंडा दिखायेंगी. हो महासभा के अध्यक्ष दामोदर हांसदा ने दूरभाष पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी अभियान के तहत आदिवासी के एक इंच भी जमीन नहीं लिये जाने कि बात कही थी जबकि […]
सरायकेला. केंद्र सरकार के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ में हो महासभा मुख्यमंत्री के खरसावां आगमन पर काला झंडा दिखायेंगी.
हो महासभा के अध्यक्ष दामोदर हांसदा ने दूरभाष पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी अभियान के तहत आदिवासी के एक इंच भी जमीन नहीं लिये जाने कि बात कही थी जबकि अब भू अधिग्रहण नीति पर छेड़ छाड़ कर आदिवासीयों की जमीन को हथियाने की साजिश रची जा रही है.
उन्होंने कहा कि भू अधिग्रहण नीति के किसी भी संशोधन का हो महासभा जोरदार ढंग से विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि महासभा काला झंडा के साथ ही संशोधित रूल को झारखंड में लागू नहीं करने की मांग करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




