घर में घुसा ट्रक महिला की मौत

Published at :18 Jul 2013 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुसा ट्रक महिला की मौत

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल–कांड्रा सड़क पर मुदीडीह में बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो कर घर में घुस गया.. इससे घर में सो रही एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया. […]

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिलकांड्रा सड़क पर मुदीडीह में बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित हो कर घर में घुस गया.. इससे घर में सो रही एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया.

कांड्रा की ओर से चांडिल जा रहा ट्रक (जेएच-02 टी 3976) मुदीडीह के निकट नियंत्रित होकर एक घर में घुस गया. ट्रक घर को तोड़ते हुए अंदर तक जा घुसा. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में कर घर में सो रही वृद्ध मंगली उरांव की मृत्यु हो गयी. दूसरे कमरे में सोये लोग दुर्घटना के शिकार होने से बच गय़े घटना बाद चालक फरार हो गया. चांडिल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola