जिले के पांच प्रखंडों में खुलेगा बीज ग्राम केंद्र

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के पांच प्रखंडों में खुलेगा बीज ग्राम केंद्र

सरायकेला : जिला में पांच बीज ग्राम केंद्र खोला जायेगा. खरीफ फसल के लिए राजनगर, चांडिल व नीमडीह तथा रबी फसल के लिए खरसावां और सरायकेला में केंद्र खोला जायेगा. इस संबंध में जिला समाहरणालय में उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में खरीफ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला में खरीफ फसल […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला में पांच बीज ग्राम केंद्र खोला जायेगा. खरीफ फसल के लिए राजनगर, चांडिल व नीमडीह तथा रबी फसल के लिए खरसावां और सरायकेला में केंद्र खोला जायेगा.

इस संबंध में जिला समाहरणालय में उपायुक्त केएन झा की अध्यक्षता में खरीफ टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिला में खरीफ फसल को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया व किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गयी.

बैठक में खरीफ फसल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया व बीज ग्राम खोलने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने बताया कि जिला कृषि तकनीक सूचना केंद्र की स्थापना सभी नौ प्रखंड में की गयी है. यह रांची स्थित बिरसा कृषि अनुसंधान केंद्र से जुड़ा हुआ है.

इसमें किसानों को कृषि संबंधी जानकारी ऑन लाइन मिलेगी. बैठक में डीडीसी संग्राम सिंह बेसरा, एडीसी सी के सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola