राजस्व वसूली में तेजी लायें : डीसी

Updated at : 09 Sep 2014 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व वसूली में तेजी लायें : डीसी

सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त हंसराज सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर जिले में राजस्व वसूली की जानकारी ली. बैठक में उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे सरकारी जमीन, जहां अतिक्रमण है, वहां अतिक्रमण को हटाया जाये. साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए वित्तिय वर्ष में जो […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय में उपायुक्त हंसराज सिंह ने राजस्व विभाग की समीक्षात्मक बैठक कर जिले में राजस्व वसूली की जानकारी ली. बैठक में उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे सरकारी जमीन, जहां अतिक्रमण है, वहां अतिक्रमण को हटाया जाये.

साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए वित्तिय वर्ष में जो लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त ने नीलामवाद पत्र का निष्पादन करने, लंबित पड़े म्यूटेशन का अविलंब निपटाने व अन्य निर्देश दिये. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सीओ यह चिह्न्ति करें कि अंचल में कहां सरकारी जमीन है और उक्त जमीन का अतिक्रमण तो नहीं किया गया है.

अगर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे हटाने की कार्रवाई करें. बैठक में उपायुक्त ने सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने का भी निर्देश दिया. बैठक में एडीसी संदीप कुमार दोराइबुरू, एसडीओ सरायकेला संजीव कुमार बेसरा, एसडीओ चांडिल एनके गुप्ता, परिवहन पदाधिकारी नीलम लता के अलावा सभी अंचल के अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola