चौका में रक्तदान सह चिकित्सा शिविर आज

चांडिल : दिवंगत पत्रकार सुभाष की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मंगलवार 11 जून को मध्य विद्यालय चौका, चांडिल में रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. शिविर को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. अनुमंडल पत्रकार संघ चांडिल की ओर से आयोजित उक्त शिविर में 11 जून को पूर्वाह्न् नौ बजे से […]
चांडिल : दिवंगत पत्रकार सुभाष की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मंगलवार 11 जून को मध्य विद्यालय चौका, चांडिल में रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा. शिविर को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
अनुमंडल पत्रकार संघ चांडिल की ओर से आयोजित उक्त शिविर में 11 जून को पूर्वाह्न् नौ बजे से दिवंगत पत्रकार सुभाषजी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा होगी. इसके उपरांत रक्तदान एवं नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष सुधीर गोराई ने कहा कि शिविर में आने वाले साथियों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने तमाम रक्तदाताओं से उक्त शिविर में शामिल हो रक्तदान करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




