पेड़ से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठा किशोर घायल खरसावां : खरसावां-कुचाई मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में चालक की मौत हो गयी. जबकि, बाइक पर पीछे बैठा किशोर बाल-बाल बच गया. उसे हल्की चोट आयी है. घटना गुरुवार रात 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, कुचाई के मरांगहातु गांव के चमन […]

विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठा किशोर घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां-कुचाई मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में चालक की मौत हो गयी. जबकि, बाइक पर पीछे बैठा किशोर बाल-बाल बच गया. उसे हल्की चोट आयी है. घटना गुरुवार रात 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक, कुचाई के मरांगहातु गांव के चमन सांडिल उर्फ चमन पातर (38) बाइक से खरसावां से कुचाई लौट रहे थे.

साथ में उनका रिश्तेदार शशि सामंत (15) भी था. इसी बीच बायांग व अरुवां मोड़ के बीच चमन की आंख में कीड़ा घुस गया. इससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड से टकरा गयी. इस हादसे में चमन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुचाई पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने चमन को मृत घोषित कर दिया. भुरकुंडा गांव के शशि को इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

देर शाम हुआ अंतिम संस्कार : घटना की सूचना पर कुचाई पुलिस पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. चमन की पत्नी गायत्री पातर व दोनों बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है. शुक्रवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola