गर्मी : सूरज ढा रहा सितम बिजली रानी भी बनी बेरहम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2019 1:26 AM

विज्ञापन

खरसावां में पारा पहुंचा 43 पर, गर्मी से लोग परेशान दिन में सड़कों पर सन्नाटा, बिजली की अनियमित आपूर्ति गर्मी के कारण अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या खरसावां : खरसावां में एक बार फिर सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया. सूरज आसमान से सितम ढा रहा है, तो बिजली बेरहम बनी […]

विज्ञापन

खरसावां में पारा पहुंचा 43 पर, गर्मी से लोग परेशान

दिन में सड़कों पर सन्नाटा, बिजली की अनियमित आपूर्ति

गर्मी के कारण अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

खरसावां : खरसावां में एक बार फिर सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया. सूरज आसमान से सितम ढा रहा है, तो बिजली बेरहम बनी हुई है. तीन-चार दिनों से खरसावां में पारा लगातार चढ़ रहा है. मंगलवार को पारा 43.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को पारा 41.4 डिग्री पर था. दिन में लोग घरों में दुबके रह रहे हैं. रविवार की दोपहर खरसावां में तापमान 40.03 डिग्री सेल्सियस था.

चेहरे पर गमछा लपेट कर चल रहे लोग : तेज धूप के कारण चेहरे पर चलन हो रही है. इससे बचने के लिए चेहरे पर गमछा या कपड़ा लपेट कर चल रहे हैं. सुबह 11 बजे सड़कें सुनसान होने लगी हैं. बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं. राजखरसावां ग्रिड से मंगलवार को दिन भर बिजली गुल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola