पुलिया से नीचे गिरा सुमो बच्चे की मौत, दो गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2019 2:49 AM
विज्ञापन
गम्हरिया : चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह के पास गार्डवाल से टकराकर सुमो (जेएच05बीके 0218) पुलिया से नीचे गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार की छह महिला व दो बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल संजू टुडू (12) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रूमा हांसदा […]
विज्ञापन
गम्हरिया : चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह के पास गार्डवाल से टकराकर सुमो (जेएच05बीके 0218) पुलिया से नीचे गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार की छह महिला व दो बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल संजू टुडू (12) की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रूमा हांसदा (30), नमीता हांसदा (21) की स्थिति गंभीर है. घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है.
घटना शुक्रवार सुबह चार बजे की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लाेगों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. घटना के बाद चालक फरार हो गया. सभी लोग गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुड़कुम के हैं. वे ईचागढ़ के काड़का गांव से समधी मिलन कर अपने घर लौटरहे थे.
ईचागढ़ के बाद से ही अनियंत्रित हो रहा था वाहन : परिजनों ने बताया, समधी मिलन को लेकर हम सभी सात वाहनों में सवार होकर ईचागढ़ के काड़का गांव गये थे. वहां से रात करीब ढाई बजे घर के लिए निकले. ईचागढ़ के बाद मीरूडीह गांव पहुंचने के साथ ही वाहन जगह-जगह अनियंत्रित होने लगा. चालक को सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने को कहा गया था. जैसे ही गाड़ी खूंचीडीह गांव पहुंची, पहले अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकरायी, फिर तीन पलटी मारते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी.
ये हैं घायल : रामदास हांसदा (22), अनीता टुडू (16), रीना हेंब्रम (25), अनुष्का हांसदा (तीन माह), निशा हांसदा (6), राजली हांसदा (21), चंदन मुर्मू (10), सोमवारी मुर्मू (22).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










