पुत्र से मारपीट में पिता की मौत

Updated at : 15 Jul 2014 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र से मारपीट में पिता की मौत

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खूंटी में पिता पुत्र के झगड़े के बाद पिता की मृत्यु हो गयी़ चौका पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है़ इस संबंध में चौका थाना प्रभारी आरडी सिंह ने बताया कि रविवार की शाम खूंटी निवासी […]

विज्ञापन

चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के खूंटी में पिता पुत्र के झगड़े के बाद पिता की मृत्यु हो गयी़ चौका पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है़

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी आरडी सिंह ने बताया कि रविवार की शाम खूंटी निवासी कालीपद मांझी और उसके पुत्र सुकराम मांझी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया़ झगड़े के समय दोनों नशे में थ़े झगड़ा बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना के बाद सुबह कालीपद मांझी की मृत्यु हो गयी़ इसकी सूचना मिलने पर चौका पुलिस खूंटी पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लिया़ पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया है़ पुलिस ने पिता के साथ मारपीट करने वाले पुत्र सुकराम मांझी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola