गांवों की भौगोलिक स्थिति देख स्कूलों का विलय हो

सरायकेला : सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को जिला परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष शकुंतला महाली ने की. बैठक में जिला परिषद को आवंटित 3.24 करोड रुपये की योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले के 1308 विद्यालयों में अांतरिक विद्युतीकरण के लिए राशि भेज दी […]
सरायकेला : सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को जिला परिषद की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष शकुंतला महाली ने की. बैठक में जिला परिषद को आवंटित 3.24 करोड रुपये की योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले के 1308 विद्यालयों में अांतरिक विद्युतीकरण के लिए राशि भेज दी गयी है.
इनमें 1128 विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है. 175 विद्यालयों में कार्य चल रहा है. जिप सदस्यों ने स्कूलों के विलय पर पुनर्विचार की बात कही. स्कूलों के विलय से पूर्व भौतिक व भौगोलिक स्थिति की जांच जरूरी है. कई गांवों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में नहीं रखते हुए स्कूलों का विलय किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




