सर! दुकान में चोरी हो गयी, थानेदार कहते हैं चोर को पकड़ने के बाद होगी प्राथमिकी

सरायकेला : सरायकेला मुख्य बाजार स्थित मेसर्स गोयल एंड ब्रदर्स रेडीमेड कपड़ा दुकान में बीते 31 दिसंबर की रात हुई चोरी की घटना में सरायकेला पुलिस ने अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. सरायकेला थाना की लापरवाही से परेशान पीड़ित […]
सरायकेला : सरायकेला मुख्य बाजार स्थित मेसर्स गोयल एंड ब्रदर्स रेडीमेड कपड़ा दुकान में बीते 31 दिसंबर की रात हुई चोरी की घटना में सरायकेला पुलिस ने अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. वहीं सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. सरायकेला थाना की लापरवाही से परेशान पीड़ित अरुण कुमार चौधरी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप गुहार लगायी. श्री चौधरी ने बताया कि साहब! दुकान में चोरी हो गयी और सरायकेला थाना प्राथमिकी भी दर्ज नहीं कर रही है. बीते नौ दिनों से थाना का चक्कर लगाकर थक गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




