फुटबॉल में हातनातोड़ांग बना विजेता

Updated at : 06 Jan 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल में हातनातोड़ांग बना विजेता

खरसावां : कुचाई के पोंडाकाटा में मित्र मंडल क्लब की अोर से 32 टीमों के बीच आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब हातनातोड़ांग टीम ने कब्जा जमा लिया. जबकि झारखंड एकादश बडाचाकडी एक गोल के अंतर से उपविजेता बना. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने विजेता टीम को ट्रॉफी […]

विज्ञापन

खरसावां : कुचाई के पोंडाकाटा में मित्र मंडल क्लब की अोर से 32 टीमों के बीच आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब हातनातोड़ांग टीम ने कब्जा जमा लिया. जबकि झारखंड एकादश बडाचाकडी एक गोल के अंतर से उपविजेता बना. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 17 हजार एवं उपविजेता को 14 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. इसके अलावा छठे स्थान तक की टीमों को भी पुरस्कृत किया गया.

मौके पर विधायक श्री टुडू ने कहा कि कोल्हान में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. समारोह में सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखीराम मुंडा, मुखिया अनुराधा उरांव, डुमू गोप, केपी सेठ सोय, दुलाल स्वांसी, कृष्णा सोय, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे. मौके पर विभिन्न स्पर्द्धाओं का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola