सात सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

Updated at : 04 Jan 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
सात सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

खरसावां : खरसावां विस क्षेत्र की सात सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर खुंटी के भाजपा सांसद सह लोस के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने पहल की है. इसे लेकर श्री मुंडा ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिख कर सड़कों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है. श्री मुंडा ने खरसावां […]

विज्ञापन

खरसावां : खरसावां विस क्षेत्र की सात सड़कों के जीर्णोद्धार को लेकर खुंटी के भाजपा सांसद सह लोस के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने पहल की है. इसे लेकर श्री मुंडा ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिख कर सड़कों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है. श्री मुंडा ने खरसावां व कुचाई प्रखंड अंतर्गत छोटाचाकडी से पांचगछिया भाया आसनतलिया (14 किमी),

ढीपासाही से छोटाबांबो भाया कुंजाडीह-गितीलोता (8 किमी), बोरडा से चिरुडीह चौक भाया गालुडीह (14 किमी), हिंदुसाही से पदमपुर (5 किमी), गम्हरिया के कालियाडुंगरी से टेंटोपोशी (6 किमी), दुगनी बजरंग चौक से धातकीडीह (4 किमी), सरायकेला के बांकसाही रेलवे फाटक से सीनी वार्षीणी हाइस्कूल (7 किमी) व खुंटपानी के बीपीडीपी सड़क से पाटरापोशी भाषा जंकोशासन (7 किमी) तक सड़क निर्माण की मांग की है. सांसद ने कहा कि खरसावां विस क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जीर्ण-शीर्ण हैं. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सांसद ने इन सड़कों के जीर्णोद्धार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola