तीन माह से पारा शिक्षकों को नहीं मिला मानदेय
Updated at : 03 Jan 2018 2:36 AM (IST)
विज्ञापन

पारा शिक्षक कर रहे है आर्थिक तंगी का सामना डीएसइ को ज्ञापन सौंप मकर पर्व से पहले मानदेय भूगतान की मांग सरायकेला : पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके समक्ष विकट आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गयी है. इसे लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ […]
विज्ञापन
पारा शिक्षक कर रहे है आर्थिक तंगी का सामना
डीएसइ को ज्ञापन सौंप मकर पर्व से पहले मानदेय भूगतान की मांग
सरायकेला : पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके समक्ष विकट आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गयी है. इसे लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर पारा शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रूप से मकर पर्व के पूर्व दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान करने की मांग की गयी है. पारा शिक्षकों ने कहा कि उन्हें अक्तूबर से मानदेय नहीं मिला है.
ऐसे में परिवार के चलाने में कई तरह की समस्याअों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर संघ के प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला अध्यक्ष सोनू सरदार, आजाद शेखर मांझी, ब्रजेंद्र सिंहदेव, अजीत महतो, निखिल प्रमाणिक, रेखा कुमार, रुद्र प्रताप महतो, रवींद्र नाथ महतो, विजय लेयंका आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




