हाथियों का झुंड पहुंचा जगन्नाथपुर, रतजगा कर रहे ग्रामीण

सरायकेला : इन दिनों जंगली हाथियों के झुंडों ने शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देना शुरू कर दिया है. हाथियों के भय से लोग रातजगा कर अपनी फसल व जानमाल की रक्षा की कोशिश कर रहे हैं. रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे 20 से 25 जंगली हाथियों के झुंड ने सरायकेला प्रखंड […]
सरायकेला : इन दिनों जंगली हाथियों के झुंडों ने शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देना शुरू कर दिया है. हाथियों के भय से लोग रातजगा कर अपनी फसल व जानमाल की रक्षा की कोशिश कर रहे हैं. रविवार रात लगभग साढ़े आठ बजे 20 से 25 जंगली हाथियों के झुंड ने सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गावं पहुंचकर खेत की फसलों को तहस-नहस करने लगे. हाथियों की दहाड़ सुन ग्रामीण एकजुट होकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन इस बीच हाथियों ने कई किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया. कई किसानों ने धान की फसल को काटकर खेत में रखा था, जिसे हाथियों ने तितर-बितर कर दिया.
इसके बाद हाथियों का झुंड खरसावां प्रखंड के बाघरायडीह, बड़गावं,पड़ियाबाद,बलरामपुर व सरायकेला प्रखंडों के रेंगूडीह, नारायणडीह, हथिया व दासियाडीह समेत कई गांवों से भटकते हुए जंगलों की ओर चले गए. हाथियों का एक झुंड अहले सुबह तक दासियाडीह गावं के तालाब में थे जिसे देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
किसानों ने वन विभाग से जंगली हाथियों से जान माल की रक्षा के लिए गांव में पटाखा व मोबिल वितरण करने व हाथियों द्वारा नष्ट की गयी फसलों के लिए मुआवजा राशि देने की मांग की है.क्षेत्र के इन दर्जनों गावों के ग्रामीण प्रतिदिन हाथियों से जान-माल की रक्षा के लिए रतजगा करने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




