पानी खरीद कर प्यास बुझा रहे हैं सीनीवासी
Updated at : 25 Oct 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

पाइपलाइन से चौबीस घंटे में एक बार मिलता है पानी गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान सरायकेला : सीनी बाजार क्षेत्र के लोग पाइपलाइन से गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारम 20 रुपये प्रति जार पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. सीनी बाजार क्षेत्र में पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना के […]
विज्ञापन
पाइपलाइन से चौबीस घंटे में एक बार मिलता है पानी
गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान
सरायकेला : सीनी बाजार क्षेत्र के लोग पाइपलाइन से गंदे पानी की आपूर्ति होने के कारम 20 रुपये प्रति जार पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं. सीनी बाजार क्षेत्र में पहले ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन से जलापूर्ति होती थी, लेकिन पांच-छह महीनों में दिन में एक बार जलापूर्ति हो रही है, वह भी कीचड़ युक्त गंदा पानी दिया जा रहा है, जिससे लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं. सीनी के उकरी गांव के पास सोना नदी पर बने बीयर से पाइपलाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन ठीक से फिल्टर नहीं किये जाने के कारण पानी में काफी कचरा आ रहा है. समर्थ लोग तो खरीद कर पानी पी रहे हैं, लेकिन गरीब तबके के लोग रेलवे स्टेशन से पानी ला रहे हैं. लोगों की मानें तो जलापूर्ति से प्राप्त पानी से नहाने-धोने का ही काम होता है, जबकि पीनी के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है.
टंकी की क्षमता कम होने से दो बार जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. साथ ही र्प्याप्त करंट नहीं मिलने एवं मशीन काफी पुरानी होने के कारण भी पाइपलाइन से दो बार पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है.
कान्हू मांझी, मुखिया सीनी पंचायत, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




