सार्वजनिक स्थलों पर लघु शंका गोबर थापने पर लगेगा जुर्माना

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र ओडीएफ घोषित होने के बाद अब स्वच्छ नगर बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी के तहत शनिवार से नगर पंचायत के 31 सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर से व्हिसिल बजा कर कचरा उठाव किया जायेगा. वार्डवार हर सुबह सात से दस बजे तक व्हिसिल बजाते हुए […]
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र ओडीएफ घोषित होने के बाद अब स्वच्छ नगर बनाने की कवायद शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी के तहत शनिवार से नगर पंचायत के 31 सफाई कर्मियों द्वारा घर-घर से व्हिसिल बजा कर कचरा उठाव किया जायेगा. वार्डवार हर सुबह सात से दस बजे तक व्हिसिल बजाते हुए कर्मी घर-घर जायेंगे और कचरा संग्रह करेंगे.
किसी घर से 50 माइक्रोन से कम की प्लास्टिक थैली में कचरा भर कर मिलता है, तो उन पर ऑन स्पॉट 100 रुपया जुर्माना लगाया जायेगा. नगर पंचायत द्वारा इस कार्य के लिए निर्धारित शुल्क तय की गयी है, जिसमें हर तीन वर्ष में 10 फीसदी की वृद्वि की जायेगी. इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर लघु शंका, गोबर थापने समेत अन्य तरीकों से गंदगी फैलाने वालों में जुर्माना लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




