सोनापोसी के लाभुकों को पांच माह से नहीं मिला राशन
Updated at : 06 Oct 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

डीएसओ की जांच में सही पाये गये ग्रामीणों के आरोप डीलर मंगला मुर्मू पर दर्ज होगी प्राथमिकी सरायकेला : राजनगर के सोनापोसी के ग्रामीणों द्वारा पांच माह से खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत पर गुरुवार को डीएसओ अनूप किशोर शरण ने गांव जाकर मामले की जांच की. जांच में ग्रामीणों द्वारा डीलर पर लगाया गया […]
विज्ञापन
डीएसओ की जांच में सही पाये गये ग्रामीणों के आरोप
डीलर मंगला मुर्मू पर दर्ज होगी प्राथमिकी
सरायकेला : राजनगर के सोनापोसी के ग्रामीणों द्वारा पांच माह से खाद्यान्न नहीं मिलने की शिकायत पर गुरुवार को डीएसओ अनूप किशोर शरण ने गांव जाकर मामले की जांच की. जांच में ग्रामीणों द्वारा डीलर पर लगाया गया आरोप सही पाया गया. लाभुकों को पांच माह से डीलर ने राशन का वितरण नहीं किया है. इसकी जानकारी देते हुए डीएसओ श्री शरण ने बताया कि डीलर मंगला मुर्मू द्वारा पांच माह से लाभुकों को राशन नहीं देना एक गंभीर मामला है. जांच में डीलर ने लिखित रूप से दस अक्तूबर तक ग्रामीणों को खाद्यान्न वितरण करने की बात कही है. दस अक्तूबर को फिर गांव जा कर इसकी जानकारी ली जायेगी.
उन्होंने बताया कि मामले में डीलर मंगला मुर्मू के खिलाफ 7इसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश राजनगर एमओ को दिया गया है. साथ ही दस अक्तूूबर के बाद उसका लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा. उन्होंने लाभुकों को बताया कि उन्हें बगल गांव के राशन दुकान से टैग कर दिया गया है. अब उन्हें वहीं खाद्यान्न मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




