झारसुगुड़ा पैसेंजर लूटकांड में दो गिरफ्तार

सीनी : रेल पुलिस ने गत रात 58142टाटा – झारसुगुड़ा सवारी गाड़ी से लखन बास्के एवं रोहिना लोहार को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने सीनी में पत्रकारों को बताया कि विगत सात सितंबर को चार-पांच अपराधियों ने कांड्रा एवं बिरराजपुर रेलवे स्टेशनों के बीच यात्रियों से हथियार के बल पर सोने की […]
सीनी : रेल पुलिस ने गत रात 58142टाटा – झारसुगुड़ा सवारी गाड़ी से लखन बास्के एवं रोहिना लोहार को गिरफ्तार कर लिया. जीआरपी डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने सीनी में पत्रकारों को बताया कि विगत सात सितंबर को चार-पांच अपराधियों ने कांड्रा एवं बिरराजपुर रेलवे स्टेशनों के बीच यात्रियों से हथियार के बल पर सोने की अंगूठी, पायल, चेन, नकद आदि सहित अन्य समान लूट लिये थे. इसकी सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू किया था.
इस संबंध में सीनी आर पी एफ ओसी एम के सोना एवं जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम ने गत रात ग्यारह बजे उक्त वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों में काण्ड्रा थानांतर्गत पदमपुर का लखन बास्के तथा आदित्यपुर संजय नगर निवासी रोहिना लोहार शामिल हैं. छापामार दल में चांडिल जीआरपी के एसआइ ललन सिंह, कांड्रा आर पी एफ के एसआइ हरित वाल, सीनी आरपीएफ के ओसी एम के सोना, जी आर पी प्रभारी विक्रम सिंह सअनि शिशुपाल महतो आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




