12 मामलों की सुनवाई, चार का निष्पादन

Updated at : 30 Aug 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
12 मामलों की सुनवाई, चार का निष्पादन

सरायकेला : प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण की अध्यक्षता में मंगलवार को परिसदन में ओपेन कोर्ट का आयोजन कर घरेलू हिंसा व महिला हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी. अध्यक्ष श्रीमती शरण ने बताया कि ओपेन कोर्ट में 32 मामले आये, जिनमें से 12 की सुनवाई हुई और चार मामलों का […]

विज्ञापन

सरायकेला : प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण की अध्यक्षता में मंगलवार को परिसदन में ओपेन कोर्ट का आयोजन कर घरेलू हिंसा व महिला हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी. अध्यक्ष श्रीमती शरण ने बताया कि ओपेन कोर्ट में 32 मामले आये, जिनमें से 12 की सुनवाई हुई और चार मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया,

जबकि आठ मामलों के निष्पादन के लिए मामलों को संबंधित महिला थाना में भेजा गया. उन्होंने बताया कि ओपेन कोर्ट में अधिकतर मामले पत्नी के रहते पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने, बहला-फुसलाकर शादी करने के पश्चात पत्नी को छोड़ देने, घरेलू हिंसा व महिला हिंसा से संबंधित थे. श्रीमती शरण ने कहा कि वर्ष 2006 में महिला आयोग गठित होने के बाद से घरेलू हिंसा व महिला हिंसा में कमी आयी है. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर ओपेन कोर्ट की सुनवाई के बाद महिला आयोग द्वारा प्रखंड स्तर पर ओपेन कोर्ट लगाया जाएगा,

ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके. ओपेन कोर्ट में राज्य महिला आयोग के सदस्य पूनम प्रकाश,रेणु देवी,शर्मिला सोरेन,आरती राणा,अवर सचिव चन्द्रशेखर झा,रानी कस्तूरी, सोनी प्रिया व रिंकी कुमारी समेत कई अन्य उपस्थित थे. इनमें कई ऐसी पीड़िताएं भी थीं जो कोर्ट के चक्कर लगा-लगाकर थक चुकी हैं.

बेटी का घर बसाने पिता पहुंचे ओपेन कोर्ट
नीम डीह थानांतर्गत बामनी के गणेश दास अपनी बेटी का घर फिर से बसाने के लिए ओपेन कोर्ट पहुंचे. उनकी बेटी पंचमी दास की शादी रघुनाथपुर के गोविंद दास से 2011 में हुई. वर्ष 2012 में बेटी को एक बेटी हुई, जिसके बाद से उसका पति फिर उसे फिल लेने नहीं आया.
पति के इलाज के नाम पर हड़प ली जमीन
ओपेन कोर्ट पहुंची जयंती महतो ने कहा कि उनके नंदोसी मनोज महतो उनकी पति के इलाज के नाम पर छह डिसमिल जमीन हड़प ली. पीड़िता ने कहा कि उनके पति मनोरंजन महतो बीमार थे और इलाज के लिए पैसे नहीं थे.तब नंदोसी मनोज महतो ने इलाज के नाम पर बेटी रितु महतो व तन्नु महतो के नाम पर जमीन करवा रहे हैं बोलते हुए हस्ताक्षर करवा लिया. कुछ दिनों बाद बैंक से 6 लाख 18 हजार रुपये की रिकवरी का नोटिस आया.अब पीड़िता जयंती महतो दो बेटियों को लेकर दर दर की ठोकरें खा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola