पीडीएस को पारदर्शी बनाने के लिए हाइटेक हुआ विभाग

Updated at : 19 Aug 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीएस को पारदर्शी बनाने के लिए हाइटेक हुआ विभाग

सरायकेला : जिले की जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए अब बीटीएस(बेसिक ट्रांसीवर स्टेशन) युक्त वाहनों से पीडीएस दुकानों में बंटने वाले खाद्यान्न की ट्रांसपोर्टिंग होगी. इसके लिए जिले में निविदा के तहत 64 वाहनों को लगाया गया है. जीपीएस सिस्टम के तहत इन वाहनों पर जब गोदाम में खाद्यान्न लोड […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिले की जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए अब बीटीएस(बेसिक ट्रांसीवर स्टेशन) युक्त वाहनों से पीडीएस दुकानों में बंटने वाले खाद्यान्न की ट्रांसपोर्टिंग होगी.

इसके लिए जिले में निविदा के तहत 64 वाहनों को लगाया गया है. जीपीएस सिस्टम के तहत इन वाहनों पर जब गोदाम में खाद्यान्न लोड होगा, तो जिला आपूर्ति कार्यालय को मेसेज मिलेगा. खाद्यान्न लदे वाहन गोदाम से जब पीडीएस डीलर के लिए निकलेंगे, तो रास्ते में वाहन के रुकने पर विभाग को मैसेज मिलेगा. इस तरह गोदाम से डीलर व कार्ड धारी को खाद्यान्न बांटने तक विभाग की कड़ी निगरानी रहेगी. गोदाम से जिस पीडीएस डीलर के लिए खद्यान्न लदी गाड़ी निकलेगी, उस डीलर को भी मैसेज मिलेगा.
पीडीएस डीलर के पास खाद्यान्न पहुंचने पर जिला कार्यालय को मॉल डिलीवरी होने का मैसेज मिलेगा. जबकि कार्ड धारी के पास डीलर के यहां खाद्यान्न पहुंचने का मेसेज आयेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola