सोड़ोगपोसी व केंदमुड़ी में खुले आंगनबाड़ी : ग्रामीण

राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कुड़मा पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीअो सह सीअो निवेदिता नियति, थाना प्रभारी यज्ञ नारायण तिवारी, मुखिया सुश्री पाने मुर्मू, प्रखंड पदाधिकारी डॉ परदयुमन स्वैया उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने सोड़ोगपोसी एवं केंदमुंडी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने […]
राजनगर : प्रखंड क्षेत्र के कुड़मा पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीअो सह सीअो निवेदिता नियति, थाना प्रभारी यज्ञ नारायण तिवारी, मुखिया सुश्री पाने मुर्मू, प्रखंड पदाधिकारी डॉ परदयुमन स्वैया उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने सोड़ोगपोसी एवं केंदमुंडी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की मांग के अलावा चापाकलों को दुरुस्त करने, कुड़मा गांव के भुकतो मांझी एवं मालो बेसरा ने जमीन संबंधित शिकायत की.
ग्रामीणों ने बारिश के मद्देनजर डीडीटी एवं ब्लीचिंग का छिड़काव कराने की बात कही. रानीगंज चौक में स्ट्रीट लाइट लगाने तथा पंचायत भवन के सामने बनी पुलिया को समतल करने की मांग की. इस पर पदाधिकारियों ने उक्त समस्याअों का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




