सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कसें नकेल: डीसी

Updated at : 24 Jul 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर कसें नकेल: डीसी

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में डीसी छवि रंजन ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों संग बैठक कर जनसंवाद में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की. उन्होंने चांडिल स्वर्णरेखा परियोजना अंतर्गत विस्थापित परिवारों के मुआवजा लाभ की स्थिति जानने के लिए विकास पुस्तिका की फोटोकॉपी, चेक निर्गत तिथि व चेक नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश […]

विज्ञापन

सरायकेला : जिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में डीसी छवि रंजन ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों संग बैठक कर जनसंवाद में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की. उन्होंने चांडिल स्वर्णरेखा परियोजना अंतर्गत विस्थापित परिवारों के मुआवजा लाभ की स्थिति जानने के लिए विकास पुस्तिका की फोटोकॉपी, चेक निर्गत तिथि व चेक नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी ने ईचागढ़ प्रखंड के टिकर पंचायत में सामुदायिक भवन से कुलटांड़ तक मिट्टी मोरुम पथ निर्माण की जांच करने का निर्देश दिया.

आदित्यपुर व गम्हरिया में सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर मकान बनाये जाने पर अविलंब रोक लगाने व बिना नक्शा के बनाये जा रहे मकान की जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों पर नकेल लगाने की बात कही. चांडिल अंचल में 81 डिसमिल सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से मकान बनाये जाने पर नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की बात कही गयी. बैठक में आयडा से कोई भी प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे, जिस पर आयडा के निदेशक को पत्र लिख कर अगली बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मौके पर एडीसी केवी पांडे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola