सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन, गिलुआ ने कहा - युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Updated at : 29 Jun 2017 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन, गिलुआ ने कहा - युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता

सरायकेला : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में आये युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इससे पलायन रुकेगा. सरकार सभी जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है ताकि रोजगार मुहैया […]

विज्ञापन

सरायकेला : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में आये युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए सांसद लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इससे पलायन रुकेगा. सरकार सभी जिलों में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है ताकि रोजगार मुहैया कराया जा सके.गिलुआ ने कहा कि सरकार की नीति का परिणाम है कि विगत फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया ताकि भारी संख्या में रोजगार दिया जा सके.

सांसद गिलुआ ने कहा कि जिला मुख्यालयों में साक्षात्कार कर नियोजन दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आगे पढ़ने के लिए कम मानदेय पर ही सही रोजगार लें.

वहीं, उपायुक्त छवि रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि यहां के युवक-युवती काफी ऊर्जावान हैं, जरूरत है सिर्फ दिशा दिखाने की. सही दिशा नहीं मिलने से भटकाव हो जाता है. इस मेले से रोजगार प्राप्त करेंं.

कुल 3852 रिक्तियों के विरुद्ध लगभग 2000 आवेदन आये जिसमे से विभिन्न कंपनियों द्वारा 165 का चयन किया गया तथा 171 को शॉर्टलिस्ट किया गया जिसका साक्षात्कार के जरिये नियोजन दिया जाएगा. रोजगार मेले में सांसद ने युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola