अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फिजियोथेरेपी की सुविधा

सरायकेला : सदर अस्पताल सरायकेला में अब मरीजों को नि:शुल्क फीजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी. इसके लिए अस्पताल में सोमवार को फीजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने किया. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में फीजियो की सुविधा नहीं थी. जिस कारण विभाग ने फीजियो केंद्र खोलने के लिए पहल […]
सरायकेला : सदर अस्पताल सरायकेला में अब मरीजों को नि:शुल्क फीजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी. इसके लिए अस्पताल में सोमवार को फीजियोथेरेपी सेंटर का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने किया. गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में फीजियो की सुविधा नहीं थी. जिस कारण विभाग ने फीजियो केंद्र खोलने के लिए पहल किया था.
फिजियो केंद्र का संचालन तकनीशियन सुधा कुमारी द्वारा किया जायेगा. केंद्र पूर्णत: नि:शुल्क है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ एपी सिन्हा ने बताया कि फीजियो केंद्र नहीं रहने से हड्डी के मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था. जिस कारण उन्हें जमशेदपुर या किसी अन्य शहर में जाकर फीजियो कराना पड़ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




