साहिबगंज व पाकुड़ में हादसों में दो की मौत

साहिबगंज/पाकुड़ : साहिबगंज व पाकुड़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी है. दोनों घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है. साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली में सोमवार सुबह नौ बजे पिकअप वैन के धक्का से वृद्ध रामदयाल यादव (50) की मौत हो गयी है. वे नगर कांग्रेस […]
साहिबगंज/पाकुड़ : साहिबगंज व पाकुड़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी है. दोनों घटना सोमवार की सुबह की बतायी जाती है. साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली में सोमवार सुबह नौ बजे पिकअप वैन के धक्का से वृद्ध रामदयाल यादव (50) की मौत हो गयी है. वे नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष केदार यादव के चाचा थे.
जानकारी के अनुसार, महाराजपुर से दूध लेकर रामदयाल सकरीगली में एक घर में दूध दे रहे थे. इसी बीच साहिबगंज से महाराजपुर की ओर जा रही पिकअप वैन (जेएच 18डी1380) ने पीछे से ठोकर मार दिया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें साहिबगंज अस्पताल में भरती कराया था. जहां हालात गंभीर देखते चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये सिलीगुड़ी रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




