बोरियो थानेदार पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप
Updated at : 05 Sep 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

केस से नाम हटाने को लेकर मांगे रुपये साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो बाजार निवासी सोनू सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर थानेदार एलबी प्रसाद पर केस से नाम हटाने के नाम पर जबरन 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. लिखे पत्र में कहा है कि बोरियो थाना कांड संख्या 57/14 […]
विज्ञापन
केस से नाम हटाने को लेकर मांगे रुपये
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो बाजार निवासी सोनू सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर थानेदार एलबी प्रसाद पर केस से नाम हटाने के नाम पर जबरन 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है. लिखे पत्र में कहा है कि बोरियो थाना कांड संख्या 57/14 में मेरा नाम दिखाया गया है. मामले में थाने में बुलाकर पैसे की मांग की गयी.
जब मामले में तत्कालीन बीडीओ कौशल कुमार से बात करने को कहा गया तो नहीं की. वहीं पीसीआर दर्ज कराने साहिबगंज गया तो कोर्ट के बाहर से ही हमें पकड़ लिया और जेल भेज दिया. उन्होंने थानेदार के चार मामलों की जानकारी एसपी को दी है. जिन पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर थाना प्रभारी एलबी प्रसाद ने अपने ऊपर लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




