हाइवा की चपेट में आने से एक की मौत

पतना : थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ पर मंगलवार की देर रात्रि एक हाइवा के चपेट में जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर पंचायत के कल्याणपुर निवासी करण हांसदा (35) बरहेट से अपनी अपाची मोटरसाइकिल जेएच 11 5153 से बरहरवा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान बोरना पहाड़ […]
पतना : थाना क्षेत्र के बोरना पहाड़ पर मंगलवार की देर रात्रि एक हाइवा के चपेट में जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर पंचायत के कल्याणपुर निवासी करण हांसदा (35) बरहेट से अपनी अपाची मोटरसाइकिल जेएच 11 5153 से बरहरवा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान बोरना पहाड़ के समीप हाइवा डब्ल्यूबी 61 8638 ने उसे टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
ग्रामीणों के अनुसार उक्त हाइवा बरहरवा थाना क्षेत्र के मेंहदीडांगा निवासी जैनुल हक का बताया जा रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना प्रभारी प्रदीप दास मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया व दुर्घटनाग्रस्त बाइक व हाइवा को जब्त कर थाना ले आये. पुलिस कांड संख्या 52/16 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




