तालझारी में जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

Updated at : 06 Jun 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
तालझारी में जमीन विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या

तालझारी : थाना क्षेत्र के धनबाद संथाली गांव में जमीन विवाद में रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, होपना हेंब्रम (22 वर्ष) अपने रिश्तेदार के घर मेहंदी गांव शादी में गया था. घर लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे […]

विज्ञापन

तालझारी : थाना क्षेत्र के धनबाद संथाली गांव में जमीन विवाद में रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, होपना हेंब्रम (22 वर्ष) अपने रिश्तेदार के घर मेहंदी गांव शादी में गया था.

घर लौटने के दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी. युवक की मां तालामय टुडू ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके रिश्तेदार बड़ा अर्जुन हेंब्रम के साथ कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था. शनिवार की शाम से ही बड़ा अर्जुन हेंब्रम का बेटा होपना हेंब्रम ने उसके बेटे के बारे में गांव में पूछताछ कर खोज रहा था. मृतक की मां का आरोप है कि होपना हेंब्रम ने ही गोली मारकर उसके बेटा की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनुदीप सिंह, पुलिस निरीक्षक गजेंद्र प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी प्रयाग दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. पुलिस होपना हेंब्रम की तलाश में सघन छापेमारी कर रही है.

आरोपित की हो चुकी है पहचान : डीएसपी

जमीन विवाद में हुई हत्या में संलिप्त अभियुक्त को चिह्नित कर लिया गया है. पुलिस मामले को लेकर सघन छापेमारी कर रही है. जल्द ही हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा.

– अनुदीप सिंह, डीएसपी, राजमहल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola