स्पेशल ट्रेन की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2013 1:45 AM
बरहरवा : साहिबगंज व पाकुड़ को पूजा स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. उन्हें ट्रेनों में आरक्षितनहीं मिल रही है. वहीं वापसी के लिए लोग अभी से चिंतित हैं. लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक अकील अख्तर ने रेलवे स्टेशन पर एक […]
बरहरवा : साहिबगंज व पाकुड़ को पूजा स्पेशल ट्रेन नहीं मिलने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है. उन्हें ट्रेनों में आरक्षितनहीं मिल रही है. वहीं वापसी के लिए लोग अभी से चिंतित हैं.
लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक अकील अख्तर ने रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कई बार राज्य रेल मंत्री अधीर रंजन व रेलवे पदाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा गया.
लेकिन इस दिशा में पहल नहीं हुई. इस कारण साहिबगंज व पाकुड़ रेलखंड पूरी तरह उपेक्षित हो रहा है. उन्होंने स्थानीय लोगों को एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










