डेंगू से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2013 4:20 AM
मिर्जाचौकी में लगातार मिल रहे नये मरीज मंडरो : मिर्जाचौकी बाजार निवासी बुलबुल चौधरी की पत्नी सुभद्रा देवी (48 वर्ष) की डेंगू से मौत हो गयी. उसका इलाज पटना में चल रहा था. श्री चौधरी ने बताया कि पत्नी 15 दिनों से डेंगू से पीड़ित थी. उसे पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भरती कराया […]
मिर्जाचौकी में लगातार मिल रहे नये मरीज
मंडरो : मिर्जाचौकी बाजार निवासी बुलबुल चौधरी की पत्नी सुभद्रा देवी (48 वर्ष) की डेंगू से मौत हो गयी. उसका इलाज पटना में चल रहा था. श्री चौधरी ने बताया कि पत्नी 15 दिनों से डेंगू से पीड़ित थी.
उसे पहले भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भरती कराया गया था,जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. पटना में इलाज के क्रम में शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मृतका का शव शनिवार देर शाम मिर्जाचौकी लाया गया.
हर दिन आ रहे नये मरीज
मिर्जाचौकी में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रत्येक दिन डेंगू के नये मरीज मिल रहे हैं. अबतक दर्जनों डेंगू मरीजों को भागलपुर व पटना में भरती कराया गया है. 15 दिनों में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










