रतन व शर्मिला बने क्रास इंट्री चैंपियन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2013 1:07 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला प्रशासन एवं जिला एथलेटिक्स संघ भारतीय स्टेट बैंक संघों के सहयोग से बुधवार प्रात: सात बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पुलिस लाइन से महिलाओं के लिए गांधी चौक तक आना जाना व पुरुषों के लिए घोड़माड़ा पुल तालबन्ना तक क्रास इंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. जिन्हें एसपी अवध बिहारी राम […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला प्रशासन एवं जिला एथलेटिक्स संघ भारतीय स्टेट बैंक संघों के सहयोग से बुधवार प्रात: सात बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पुलिस लाइन से महिलाओं के लिए गांधी चौक तक आना जाना पुरुषों के लिए घोड़माड़ा पुल तालबन्ना तक क्रास इंट्री दौड़ का आयोजन किया गया.

जिन्हें एसपी अवध बिहारी राम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, एसबीआइ बैंक मैनेजर, प्रभारी जिला खेल कूद पदाधिकारी योगेश प्रसाद यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र राम, नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार, मो. बेलाल, नकीबुद्दीन, कुश्ती संघ के राजेश यादव, बबन यादव, सुनील यादव, शशि रंजन दूबे, मनोज कुमार, सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विजेता खिलाड़ी

पुरुष में प्रथम रतन लाल यादव, द्वितीय सुजीत कुमार चौधरी, तृतीय संजीत कुमार चौधरी, निमाय चौधरी, मो बाबर अली, सनोज कुमार चौधरी.

महिला में प्रथम शर्मिला कुमारी, द्वितीय अनिता कुमारी, तृतीय लक्ष्मी कुमारी, बसंती कुमारी, उषा कुमारी, सुषमा कुमारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola