एनएच 80 पर भी बाढ़ का खतरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2013 4:13 AM

विज्ञापन

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर में गंगा नदी विकराल रूप ले रही है. राजमहल अनुमंडल के सभी प्रखंडों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क एनएच 80 पथ कटाव से महज तीन मीटर ही शेष है. प्रशासन द्वारा अविलंब कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किया गया, तो राजमहल अनुमंडल का संपर्क जिला मुख्यालय […]

विज्ञापन

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के शोभापुर में गंगा नदी विकराल रूप ले रही है. राजमहल अनुमंडल के सभी प्रखंडों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क एनएच 80 पथ कटाव से महज तीन मीटर ही शेष है. प्रशासन द्वारा अविलंब कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं किया गया, तो राजमहल अनुमंडल का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट सकता है.

एनएच 80 के कटने से जहां एक तरफ मुख्यालय से संपर्क टूटेगा, वहीं दर्जनों घर गंगा में समा जायेंगे. लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी मध्य प्यारपुर के ग्रामीणों के बीच समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसी तरह से जल स्तर बढ़ता रहा, तो लोगों को सड़कों में वाहन के बदले नाव का सहारा लेना पड़ेगा.

क्या कहते हैं बीडीओ

उधवा बीडीओ शैलेंद्र रजक ने कहा कि गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जल स्तर में रूकावट नहीं हुआ, तो बाढ़ का पानी सड़कों पर बहेगा. इससे गांवों का संपर्क टूट सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola