जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में मृत मिला युवक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2013 2:02 AM
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात जीआरपी पुलिस ने 28 वर्षीय युवक की लाश को जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा. इसके बाद मृतक के पैकेट से प्राप्त पते व मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया, तो मृतक की पहचान दुमका जिले के नोनीहाट निवासी किशुन महतो के रूप […]
साहिबगंज : मालदा रेल मंडल के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात जीआरपी पुलिस ने 28 वर्षीय युवक की लाश को जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से उतारा. इसके बाद मृतक के पैकेट से प्राप्त पते व मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया, तो मृतक की पहचान दुमका जिले के नोनीहाट निवासी किशुन महतो के रूप में हुई.
जीआरपी पुलिस ने मृतक किशुन का पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि किशुन महतो मुंबई में रह कर मजदूरी करता था. वह मुंबई से घर नोनीहाट लौट रहा था. इसी क्रम में उनकी मौत ट्रेन में हो गयी. जीआरपी थाना प्रभारी एसडी राम ने बताया कि यूडी केश दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










