बाजार समिति ने चीनी लदे ट्रक को पकड़ा

साहिबगंज : शहर के गोडाबाड़ी हाट परिसर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति ने सोमवार को चीनी लदे एक ट्रक को पकड़ कर जुर्माना किया. समिति के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बगहा के तिरूपति सुगर मिल से ट्रक नंबर बीआर 06 जीबी1449 से करीब 520 बोरा चीनी तालझारी के हॉली ट्रेडर्स के […]
साहिबगंज : शहर के गोडाबाड़ी हाट परिसर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति ने सोमवार को चीनी लदे एक ट्रक को पकड़ कर जुर्माना किया. समिति के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर के बगहा के तिरूपति सुगर मिल से ट्रक नंबर बीआर 06 जीबी1449 से करीब 520 बोरा चीनी तालझारी के हॉली ट्रेडर्स के यहां पहुंचाया जा रहा था.
ट्रक के ड्राइवर बदन यादव के पास से मिले चीनी व्यवसायी का परमिट जाली पाया गया. बाजार मूल्य के मुताबिक चीनी करीब 10 लाख रुपये का बताया जा रहा है. बाजार समिति ने जुर्माना के बाद चीनी लदे ट्रक को छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










