इंतजार खत्म, आज साफ होगी तसवीर

Updated at :16 May 2014 4:19 AM
विज्ञापन
इंतजार खत्म, आज साफ होगी तसवीर

प्रत्याशियों की धड़कनें हो गयी तेज, मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी साहिबगंज : लोक सभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से साहिबगंज महाविद्यालय के वज्रगृह में होगी. इस दिन मतगणना हॉल से सौ मीटर दूरी पर किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों की धड़कनें हो गयी तेज, मतगणना केंद्र पर तैयारी पूरी

साहिबगंज : लोक सभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से साहिबगंज महाविद्यालय के वज्रगृह में होगी. इस दिन मतगणना हॉल से सौ मीटर दूरी पर किसी भी प्रकार के वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान पदाधिकारियों के वाहन भी मतगणना हॉल से सौ मीटर के बाहर रहेगा. आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए 15 मई को शहर का रूट चार्ट तैयार किया गया.

तो रद्द हो जायेंगे पोस्टल बैलेट

लोकसभा चुनाव की मतगणना 16 मई को सुबह आठ बजे शुरू होगी. सबसे पहले साढ़े सात बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. इसके बाद इवीएम में बंद मतों की गिनती होगी. बैलेट में संबंधित प्रत्याशी के चुनाव चिह्न् के सामने हस्ताक्षर या दो निशान पाये गये तो उसे रद्द कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola