1240 में से 507 आवास ही हुआ पूरा

बोरियो : प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास का निर्माण जनसेवकों के सुस्त रवैया के कारण नहीं हो पाया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1240 आवास स्वीकृत किये गये थे. 15 नवंबर को तक हर हाल में गृह प्रवेश कराने का सख्त निर्देश दिया था. बावजूद इसके अब तक 507 […]
बोरियो : प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास का निर्माण जनसेवकों के सुस्त रवैया के कारण नहीं हो पाया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1240 आवास स्वीकृत किये गये थे. 15 नवंबर को तक हर हाल में गृह प्रवेश कराने का सख्त निर्देश दिया था. बावजूद इसके अब तक 507 लाभुकों के आवास ही पूरा हो पाया है.
गृह प्रवेश सप्ताह कार्यक्रम के तीन माह गुजरने के बाद भी तेजी नहीं आ रही है. अब तक 733 आवास निर्माण अधूरा है. लाभुकों ने बताया कि जनसेवक ससमय आवास का फोटो नहीं जमा कर पाते हैं. नतीजा किस्त का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है. अप्रोल पंचायत क्षेत्र के लाभुकों ने जनसेवक चंदन मुर्मू पर आवास निर्माण कार्य की फोटो खींचने पर आनाकानी करने की शिकायत की थी. बीडीओ आशीष मंडल के सख्त निर्देश पर जनसेवक चंदन मुर्मू ने गांव पहुंच कर किस्त की राशि भुगतान हेतु सभी प्रक्रिया की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




