पिस्टल भिड़ा कर अंचल सहायक की स्कूटी छीनी

Updated at : 07 Feb 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल भिड़ा कर अंचल सहायक की स्कूटी छीनी

साहिबगंज : सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने बोरियो प्रखंड के अंचल सहायक जोनाथन टुडू पर रिवॉल्वर भिड़ा कर स्कूटी की छिनतई कर ली. अपराधी तीन की संख्या में थे. जानकारी के अनुसार एसी के कार्यालय से देर शाम तालझारी अपने घर अपने सहयोगी सहायक सूचिन के साथ लौट रहे थे. रात 8 बजे रक्सी स्थान […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने बोरियो प्रखंड के अंचल सहायक जोनाथन टुडू पर रिवॉल्वर भिड़ा कर स्कूटी की छिनतई कर ली. अपराधी तीन की संख्या में थे. जानकारी के अनुसार एसी के कार्यालय से देर शाम तालझारी अपने घर अपने सहयोगी सहायक सूचिन के साथ लौट रहे थे. रात 8 बजे रक्सी स्थान के निकट तीन अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल के बट से सूचिन के सिर पर मारा जिसमें सूचिन घायल हो गये. वही दोनों की पिटाई कर कर जान से मारने की धमकी दी गयी और जबरन स्कूटी लेकर भाग गये.

मंगलवार को सहायक कर्मचारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एसपी से मिलकर स्कूटी को ढूंढने एवं जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने हर संभव मदद करने की बात कही. सदर प्रखंड के महादेवगंज निवासी छायवर यादव ने सदर सीओ को आवेदन देकर देवनाथ यादव के द्वारा इनकी रजिस्ट्री जमीन पर गलत तरीके से म्यूटेशन करने पर जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola