कार्य में लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन दिखायेगा सख्ती

Updated at : 16 Dec 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य में लापरवाह कर्मियों पर प्रशासन दिखायेगा सख्ती

साहिबगंज : कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिन्हें काम नहीं करना है वे घर पर बैठें. यह बातें डीडीसी नैंसी सहाय ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में 14वें वित्त आयोग के समीक्षा करते हुए पंचायत सचिवों से कही. विकास भवन सभागार में डीडीसी नैंसी सहाय 14वें वित्त आयोग की […]

विज्ञापन

साहिबगंज : कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जिन्हें काम नहीं करना है वे घर पर बैठें. यह बातें डीडीसी नैंसी सहाय ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में 14वें वित्त आयोग के समीक्षा करते हुए पंचायत सचिवों से कही. विकास भवन सभागार में डीडीसी नैंसी सहाय 14वें वित्त आयोग की समीक्षा पंचायत सचिवों के साथ की. बरहेट, पतना व बरहरवा प्रखंड में 14वें वित्त आयोग की राशि के खर्च की दयनीय स्थिति पर वे भड़क उठीं.

कहा कि इस आंकड़ों के भरोसे हम सरकार से और फंड नहीं मांग सकते हैं. इस पर पंचायत सचिवों ने जनवरी तक फंड खर्च कर दिये जाने की बात कही. इस पर डीडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खर्च नहीं हुआ तो सभी पंचायत सचिव पर कड़ी होगी. डीडीसी ने डीपीआरओ कानुराम नाग से महीना में दो बार 14वें वित्त आयोग की समीक्षा करने को कहा. इसके अलावा सभी बीडीओ को साप्ताहिक समीक्षा करने को कही. बैठक में डीडीसी नैंसी सहाय, डीपीआरओ कानुराम नाग सहित सभी प्रखंडों के पंचायत सचिव व जेइ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola