सीएम के पाकुड़ दौरे को लेकर विभागीय समीक्षा

Updated at : 03 Dec 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के पाकुड़ दौरे को लेकर विभागीय समीक्षा

साहिबगंज में भी डीसी ने दिये सतर्क रहने के निर्देश साहिबगंज : विकास भवन सभागार में शनिवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सभी विभागों की आपात बैठक हुई. जिसमें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सभी विभागों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सभी विभागों को […]

विज्ञापन

साहिबगंज में भी डीसी ने दिये सतर्क रहने के निर्देश

साहिबगंज : विकास भवन सभागार में शनिवार को डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सभी विभागों की आपात बैठक हुई. जिसमें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सभी विभागों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सभी विभागों को बताया कि चार दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास पाकुड़ में बजट संगोष्ठी करने आ रहे हैं. जिसे लेकर हम सभी विभागों को सतर्क रहना है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साहिबगंज की योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे. इसके लिये हम लोगों को तैयार रहना है.
सभी विभाग को अपना अपडेट रिपोर्ट रखना है. डीसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा व मनरेगा योजना की पूरी समीक्षा की. बैठक में डीएफओ मनीष तिवारी, आइटीडीए बबलू मुर्मू, अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, डीपीओ रामनिवास सिंह, एसडीओ अमित प्रकाश, राजमहल एसडीओ चिंटू दोराई बुरू सहित सभी प्रखंडो के बीडीओ व तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे.
अल्टीमेटम खत्म, 12 को प्रदर्शन करेगी समिति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola