आपसी रंजिश में गला रेत महिला की हत्या

Updated at : 18 Nov 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में गला रेत महिला की हत्या

राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि आपसी रंजिश में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. तालझारी थाना क्षेत्र के कल्याणी महराजपुर पंचायत अंतर्गत पुराना भट्ठा निवासी छक्कू पंडित की पत्नी यशोदा देवी (55) मवेशियों के लिए घास काटने गदाई दियारा गयी थी. जहां […]

विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि आपसी रंजिश में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. तालझारी थाना क्षेत्र के कल्याणी महराजपुर पंचायत अंतर्गत पुराना भट्ठा निवासी छक्कू पंडित की पत्नी यशोदा देवी (55) मवेशियों के लिए घास काटने गदाई दियारा गयी थी. जहां अपराधियों ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमहल-साहिबगंज एनएच-80 पर महराजपुर पुराना भट्ठा के समीप शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान वाहनों का आवागमन बाधित रहा. सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिजन व ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा. शव को कब्जे में लेकर राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा गया. मृतका के पति छक्कू मंडल ने बताया कि मेहंदीपुर के

आपसी रंजिश में…
कार्तिक मंडल, मधु मंडल, विष्णु मंडल, कृष्णा मंडल व गणेशी मंडल द्वारा उनकी पत्नी की हत्या की गयी है. बताया गया कि कार्तिक मंडल व मधु मंडल से पूर्व एक मामले में मुकदमा चल रहा है. राजमहल थाना पुलिस ने छक्कू मंडल के बयान पर पांचों नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कांड सं0 297/17 भादवि की धारा 302, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
राजमहल के गदाई दियारा क्षेत्र की घटना
घास काटने गयी थी यशोदा देवी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola