झारखंड के 18 जिलों में वर्षा-वज्रपात के बाद 9 जिले में HEAT WAVE की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HEAT Wave: झारखंड में मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जिलों में बारिश एवं वज्रपात के बाद कम से कम 9 जिलों में लू चलेगी. रांची का तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा.

झारखंड के 18 जिलों में वर्षा एवं वज्रपात के बाद 9 जिलों में लू चलने (HEAT WAVE) की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मसौम केंद्र ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया.

HEAT WAVE: मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का पूर्वानुमान

रविवार (2 जून) को मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया, जिसमें एक दिन तेज हवाओं के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है. इसके बाद 3 दिन तक उष्ण लहर या लू (HEAT WAVE) का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 2 जून को कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है, ऐसा मौसम विभाग ने कहा है.

3 जून को झारखंड के इन जिलों में गरज के साथ होगी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 3 जून को उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की आशंका है. इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. उत्तर-पूर्वी हिस्से में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले आते हैं, जबकि दक्षिणी झारखंड में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा और मध्य झारखंड में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले आते हैं.

पलामू, गढ़वा, चतरा में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार (4 जून) को गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी. लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद के दो 2 दिन यानी बुधवार और बृहस्पतिवार (5 और 6 जून) को 9 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी.

3 जून को रांची में बादल छाए रहेंगे

बता दें कि राजधानी रांची में 3 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं. इसके बाद 4 जून से आसमान साफ हो जाएगा. इसके साथ ही रांची का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ जाएगा और लू चलने लगेगी. 4 जून से 6 जून तक राजधानी रांची में लू चलेगी. अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

गढ़वा और पलामू में लू का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. गढ़वा और पलामू जिलों में कई जगहों पर उष्ण लहर यानी हीट वेव की स्थिति देखी गई. पलामू के डालटेनगंज का उच्चतम तापमान झारखंड में सर्वाधिक रहा. यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री बोकारो में दर्ज किया गया. पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 49 मिलीमीटर वर्षा हुई.

इन जगहों पर चली तेज हवाएं

सिमडेगा, बोकारो, सरायकेला खरसावां, गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, बहरागोड़ा, बरही, धनबाद, चतरा, पलामू और जगन्नाथपुर में तेज हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, दक्षिणी-मानसून लक्षद्वीप के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ भागों के अलावा आंध्रप्रदेश में राहत की बारिश करेगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: मानसून आने से पहले 18 जिलों में लू का प्रकोप, 20 लोगों की मौत, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से मिली राहत, लेकिन इस दिन से फिर बढ़ेगा तापमान

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Jharkhand Weather: कल से मिल सकती है गर्मी से राहत, झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >